Connect with us

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सतपाल महाराज भरेंगे हुंकार, करेंगे चुनाव प्रचार…

उत्तराखंड

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सतपाल महाराज भरेंगे हुंकार, करेंगे चुनाव प्रचार…

भारतीय जनता पार्टी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होने वाली है, जिसके लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है । जिसमें पीएम मोदी सहित उत्तराखंड से वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज  सहित कई दिग्गजों के नाम शामिल है। सतपाल महाराज जल्द छत्तीसगढ़ में हुंकार भरते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पहले चरण में पीएम मोदी, सीएम योगी समेत कई दिग्गज नेता प्रचार करेंगे। इन स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तराखंड से केवल एक ही नाम वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के लाखों फॉलोअर्स हैं। जिसे देखते हुए बीजेपी आलाकमान ने महाराज को स्टार प्रचारक बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  खैरासैंण महाविद्यालय भवन का उद्घाटन, सतपुली झील निर्माण कार्यों का भी किया निरीक्षण…

वहीं इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह समेत उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसके अलावा स्थानीय नेताओं में पूर्व सीएम रमन सिंह, अरुण साव, सरोज पांडेय और लता उसेंडी का नाम शामिल है। पहले चरण में राज्य की 20 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। इसके अलावा दूसरे चरण में 70 सीटों  पर 17 नवंबर को मतदान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top