Connect with us

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुबई से लौटे, इस दिन होगा इन्वेस्टर्स समिट…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुबई से लौटे, इस दिन होगा इन्वेस्टर्स समिट…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दुबई से लौट आए है। दुबई से लौटने पर उन्होंने नई दिल्ली में मीडिया से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत पहले लंदन, बर्मिंघम, दिल्ली और अभी दुबई तथा अबू धाबी में विभिन्न निवेशक समूहों के साथ बैठकें हुई। जिसमें अब तक ₹54550 करोड़ के निवेश पर करार हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Snow Flower and the Secret Fan : [E-Book]

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि 08-09 दिसम्बर 2023 को देहरादून में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट तक अभी तक हुए सभी करारों को धरातल पर उतारने का कार्य हो। उन्होंने कहा कि निवेश के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने और प्राथमिक सेक्टर को मजबूत बनाने वाले प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर प्रोत्साहित किया जायेगा। सरकार ने जो नीतियां बनाई हैं वह निवेशकों, उद्योगों एवं स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  They Say / I Say: The Moves That Matter in Academic Writing with Readings | (PDF, EPUB, eBooks)

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय यूएई दौरे के दौरान कुल मिलाकर ₹15475 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का एमओयू किए गए। जिसके तहत पहले दिन दुबई में ₹11925 करोड़ एवं दूसरे दिन अबू धाबी में ₹3550 करोड़ के एमओयू शामिल हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अब तक ₹54550 करोड़ के निवेश पर करार हुआ है, जिसमें यूएई में ₹15475 करोड़, ब्रिटेन में ₹12500 करोड़ एवं दिल्ली के कार्यक्रमों में ₹26,575 करोड़ के एमओयू किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विज़न से बदली उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा की तस्वीर, उपलब्धियों का वर्ष रहा वर्ष 2025

 

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top