Connect with us

शासन ने की इन कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त,जानें कारण…

उत्तराखंड

शासन ने की इन कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त,जानें कारण…

उत्तराखंड में पंचायती राज विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने 17 कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त कर दी है। जिसके आदेश कर दिए गए है। ये फैसला विभाग से जुड़े बड़े खुलासे के बाद लिया गया है। बताया जा रहा है कि जारी आदेश में कहा गया है कि पारिवारिक सदस्यों की गंभीर बीमारी एवं अन्य वजहों से शासन के आदेश पर 17 कर्मचारी विभाग में संबद्ध हैं। इन कर्मचारियों को छोड़कर अन्य की संबद्धता समाप्त कर दी गई है। आइए जानते है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें 👉  La Somme et le reste - [EPUB-PDF]

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पंचायती राज विभाग में पर्वतीय क्षेत्रों में कर्मचारियों की देहरादून दौड़ में नियम-कानून भी ताक पर रखने का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि यहां नियमों के विपरीत एक अधिकारी की तैनाती चार माह पहले ही ऐसे पद पर कर दी गई, जो पद 31 अक्तूबर को खाली हो रहा है। इस तबादले को लेकर विभाग में ही तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे। विवाद के बाद अब विभाग निदेशक की ओर से संबद्ध सभी कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Les Frères Sisters | Littérature

रिपोर्टस की माने तो 13 जून को तत्कालीन निदेशक पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी किए गए तबादला आदेश में पंचायत निरीक्षक उद्योग राकेश शर्मा को टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर से पहले सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) देहरादून जिले के डोईवाला ब्लाॅक में स्थानांतरित किया गया था। लेकिन बाद इस आदेश को संशोधित करते हुए उन्हें जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, देहरादून में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर भेज दिया गया। जबकि इस पद पर पहले से कोई दूसरा व्यक्ति कार्यरत था। इस तरह का तबादला पहली बार हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  The Border Trilogy: All the Pretty Horses, The Crossing, Cities of the Plain - eBooks
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top