Connect with us

देहरादूनः कल जिस बेटी को होना था विदा अब उस बेटी की उठेगी अर्थी, परिवार में कोहराम…

उत्तराखंड

देहरादूनः कल जिस बेटी को होना था विदा अब उस बेटी की उठेगी अर्थी, परिवार में कोहराम…

प्रदेश के कई जिलों में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे है। देहरादून में इसका आंकड़ा तेजी से बाद रहा है। इस समय हर छोटे से लेकर बड़े अस्पतालों में मरीजों की कतारे नजर आ रही है। इस बीच एक दुःखद खबर देहरादून के विकासनगर से आ रही है। यहां एक घर में जिस बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थी। कल बेटी को विदा होना था वहीं अब उस बेटी की अर्थी उठेगी। जी हां बताया जा रहा है कि जिस युवती की शादी होनी थी उसकी संदिग्ध बुखार से मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है। खुशियां मातम में तब्दील हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…

मिली जानकारी के अनुसार  फतेहपुर निवासी एक युवती पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी।उपचार के बाद बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द लगातार बना हुआ था। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को सात बजे सिमरन के नाक और कान से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। सिमरन की हालत देखकर घबराए हुए परिजन उसको हरबर्टपुर स्थित एक संस्था के अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक बताते हुए हायर सेंटर ले जाने के लिए कह दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  “नंदा–सुनंदा” से फिर जली उम्मीद की लौ, 39 बालिकाओं को ₹12.98 लाख की सहायता…

मृतक युवती का नाम हरबर्टपुर निवासी सिमरन (25) बताया जा रहा है। बताया कि सिमरन की डेंगू की जांच हुई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई थी, हालांकि जांच रैपिड एंटीजन थी या एलाइजा इसका पता नहीं चल पाया। मामले में जहां जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती की इसी शुक्रवार यानी कल शादी होने वाली थी। परिवार में शादी की तैयारियां भी जारी थी। जवान बेटी की मौत से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…

 

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top