Connect with us

उत्तराखंड में एक बार फिर उपचुनाव की तैयारियां तेज, यहां आचार संहिता लागू…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक बार फिर उपचुनाव की तैयारियां तेज, यहां आचार संहिता लागू…

उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा  उपचुनाव खत्म होने के बाद जिले में एक बार फिर उपचुनाव होने जा रहे हैं। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि अब जिले में एक जिपं सदस्य, दो क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधान की दो रिक्त सीटों के लिए उप चुनाव की तिथि घोषित हो गई है। यहां 5 अक्टूबर को मतदान होगा। जिसके लिए आचार संहिता लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बागेश्वर जनपद में जिला पंचायत शामा और शामा और रेखाड़ी में क्षेत्र पंचायत के लिए उपचुनाव होना है। साथ ही प्रधान के लिए अनर्सा (बागेश्वर) और हरकोट (कपकोट) में उपचुनाव होने हैं। जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके साथ ही बताया जा रहा है कि पंचायत उप चुनाव को लेकर आचार संहिता लगा दी गई है। आचार संहिता उप चुनाव वाले क्षेत्रों में ही प्रभावी होगी। परिणाम घोषित होने के साथ ही आचार संहिता हट जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

बताया जा रहा है कि जिपं की शामा, क्षेत्र पंचायत की शामा और रिखाड़ी, ग्राम प्रधान की अनरसा, हरकोट की रिक्त सीट के लिए पांच अक्तूबर को मतदान होगा। 20, 21 सितंबर को नामांकन दाखिल होंगे। 22 सितंबर को जांच होगी। 23 सितंबर नाम वापसी का दिन होगा। फिर 24 सितंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। सात अक्तूबर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान आचार संहिता उन्हीं पंचायतों में लागू रहेगी जो पंचायतें उपचुनाव के दायरे में आएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और आत्मविश्वास का स्वर्णिम कालखंड : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top