Connect with us

टिहरी जिले में 10 दिवसीय खेल विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित, जानें क्या कुछ है खास…

उत्तराखंड

टिहरी जिले में 10 दिवसीय खेल विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित, जानें क्या कुछ है खास…

टिहरी जिले में 10 दिवसीय राज्य स्तरीय कयाकिंग व कैनोइंग खेल विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। बताया जा रहा है कि इस प्रशिक्षण शिविर में 25 खिलाड़ी और 2 प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी आगामी प्रतियोग में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…

मिली जानकारी के अनुसार ये प्रशिक्षण शिविर कोटी कॉलोनी के समीप वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स आईटीबीपी सेंटर में हुआ है। इस  दौरान कार्यक्रम में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह विशिष्ट अतिथि और डीएम मयूर दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी 14 सितंबर से 17 सितंबर तक नई टिहरी में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नगला तराई स्थित निजी आवास पर पारंपरिक उल्लास के साथ मना होली पर्व…

बताया जा रहा है कि आयोजन को सफल बनाने में खेल विभाग उत्तराखंड, आईटीबीपी, टीएचडीसी टिहरी गढ़वाल और उत्तराखंड कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ समेत उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। शासन ने इसमें पूरा सहयोग देने की बात कही है। इससे पहले 2 सितंबर 2023 को इस विशेष प्रशिक्षण शिविर हेतु चयन ट्रायल्स आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top