Connect with us

उत्तराखंड में यहां डीएलएम सहित आठ अधिकारी निलंबित, जानें मामला…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां डीएलएम सहित आठ अधिकारी निलंबित, जानें मामला…

उत्तराखंड में वन विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने पुरोला में हरे पेड़ों के अवैध कटान के मामले में वन विकास निगम के तत्कालीन डीएलएम रामकुमार सहित आठ अधिकारी व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया हैं। जिसके आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मथुरा नाव हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वन विभाग की जांच में सामने आया था कि पुरोला में अवैध कटान के लिए वन निगम के अफसर- कर्मचारी जिम्मेदार है। बताया जा रहा है कि जहां अवैध कटान वहाँ 15 किमी तक कोई आम आदमी नहीं जाता और फरवरी अंत तक बर्फ रहती है। ऐसे में यहां अवैध कटान से हर कोई हैरान है। वन मुख्यालय के के पत्र के बाद कई अधिकारियों और कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…

बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय प्रबंधक टिहरी की जांच के बाद एमडी केएम राव ने निलंबन आदेश जारी किए है। मामले में तत्कालीन डीएलएम पुरोला रामकुमार, लॉट प्रभारी रावत, सत्येश्वर लोहनी, अजीत कुमार, वन उपज रक्षक मोहन सिंह मुरकंडी प्रसाद, विजयपाल व अनुभाग अधिकारी पदम दास को जिम्मेदार मानते हुवे कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि डीएफओ पुरोला, एसडीओ और रेंजर पहले ही सस्पेंड किए चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top