Connect with us

उत्तराखंडः अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर कोटद्वार से आ रही है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।  हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास कार्यो को गति प्रदान करने हेतु गैरसैंण में रिक्त उप जिलाधिकारी के पद पर की नवीन तैनाती

मिली जानकारी के अनुसार हादसा कोटद्वार में शुक्रवार को बैजरो जोगीमढी मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां मूसा बैंड से कार अनियंत्रित होकर लाक्षी गदेरे मे गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्कयू कर सकुशल निकाल 108 सेवा से बैजरो अस्पताल पहुंचाया है। वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने किया “पल्स अनीमिया महा अभियान” का शुभारंभ

मृतक की पहचान तेजपाल चंद (54) निवासी जोगीमढी के रूप में हुई है। वहीं घायलों का नाम प्रताप सिंह पुत्र गोविंद सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी-मटकुंड, पट्टी-सावली, थाना थैलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल और अनिरुद्ध पुत्र मुकेश गौड़ (उम्र-21 वर्ष), निवासी ग्राम-सिरौली, थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने पेशावर कांड के वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली का किया भावपूर्ण स्मरण
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग खबरें

To Top