Connect with us

उत्तराखंडः स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधिकारी व कर्मी विभिन्न पदको से सम्मानित…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अधिकारी व कर्मी विभिन्न पदको से सम्मानित…

उत्तराखंड सहित देश भर में जहां स्वतंत्रता दिवस की धूम हैं। वहीं आज प्रदेश के कुल 8 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को विभिन्न पदको से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान पुलिस सेवा के दौरान सराहनीय व विशिष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है। आइए जानते है किसे किस पदक से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2023 के मौके पर उत्तराखंड पुलिस के पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” व सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये जाने एवं अग्निशमन/आपात सेवा विभाग उत्तराखंड के अधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए “अग्निशमन सेवा पदक” से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…

विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक”
चक्रधर अन्थवाल, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड।

सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक”
1. विम्मी सचदेवा रमन, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय/कार्मिक, उत्तराखण्ड।
2.नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल।
3. योगेश चन्द, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, उत्तराखण्ड।
4.भूपेन्द्र सिंह भण्डारी, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर।
5.रविन्द्र कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस, जनपद देहरादून।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने राज्य में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास करने के दिए निर्देश…

सराहनीय सेवा के लिए “अग्निशमन सेवा पदक”
1. गिरीश सिंह बिष्ट, अग्निशमन अधिकारी जनपद ऊधमसिंहनगर।
2.दिनेश चन्द्र भट्ट, फायर सर्विस चालक, जनपद देहरादून।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा पदक पाने वाले सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को बधाई दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top