Connect with us

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, इस चयन प्रक्रिया को किया तत्काल प्रभाव से स्थगित…

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, इस चयन प्रक्रिया को किया तत्काल प्रभाव से स्थगित…

उत्तराखंड में एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया में धांधली के आरोप लगे है। जिसपर एक्शन लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है।  बताया जा रहा है कि सीएम के निर्देशों पर उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के द्वारा किए गए चयन एवं की जा रही चयन प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…

मिली जानकारी के अनुसार इस प्रकरण में बेरोजगार संघ लगातार आवाज उठा रहा था। संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार ने भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए थे। तो वहीं  एबीवीपी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उनको शिकायत दी थी, जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री ने तत्काल इस परीक्षा को स्थगित करने के निर्देश दिए। साथ ही सम्पूर्ण प्रक्रिया की गहनता से जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आईएफएफआई वेव्स फिल्म बाज़ार में देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखंड में शूटिंग के लिए दिखाई रुचि

उत्तराखंड में भर्तियों में धांधलियों को लेकर मुख्यमंत्री लगातार सख्त रुख अपना रहे हैं। राज्य में इसी कड़ी में कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले दिनों जिन भी भर्तियों में धांधली की शिकायत मुख्यमंत्री को मिली उन पर तत्काल कार्रवाई की गई। गलत गतिविधियों में संलिप्त तमाम लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  A Blake Dictionary: The Ideas and Symbols of William Blake | Book Download
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top