Connect with us

देहरादून में पिता ने की अपनी दो मासूम बच्चियों की गला घोंट कर हत्या, आरोपी फरार…

उत्तराखंड

देहरादून में पिता ने की अपनी दो मासूम बच्चियों की गला घोंट कर हत्या, आरोपी फरार…

देहरादून से सटे डोईवाला क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी दो मासूम बच्चियों की गला घोंट कर हत्या कर दी है। बेटियों की उम्र 3 साल और डेढ साल की है। मासूम बच्चियों की मौत से जहां क्षेत्र में सनसनी मच गई है। वहीं आरोपी पिता फरार है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केशवपुरी में रहने वाले जितेंद्र साहनी नाम के व्यक्ति ने अपनी दो बच्चियों की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह पड़ोस में रहने वाली उनकी नानी बच्चियों को रात में देखने आती थी। शुक्रवार देर शाम जब वह मासूम बच्चों को उनके कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

नानी आशु देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटा नहीं होने के कारण जितेंद्र और उसकी मां उनकी बेटी रीना को आए दिन ताना मारते थे और मारपीट भी करते थे। इससे तंग आकर वह कुछ महीने पहले मायके चली गई थी। वहां से लौटकर आई फिर भी ससुराल वालों का यही रवैया रहा। आखिरकार तंग आकर दो महीने पहले वह घर छोड़कर हैदराबाद चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित होने पर भगत सिंह कोश्यारी को उनके आवास पर पहुंच कर दी बधाई

बताया जा रहा है कि मामले का आरोपी जितेंद्र साहनी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। मामले में धारा 302 तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। डेड बॉडी को देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चियों की हत्या गला दबाकर की गई है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। उसकी खोजबीन की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top