Connect with us

PMO के अधिकारी ने की सीएम धामी से मुलाकात, हुई ये बात…

उत्तराखंड

PMO के अधिकारी ने की सीएम धामी से मुलाकात, हुई ये बात…

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा, सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उपहार स्वरूप स्थानीय उत्पाद भी भेंट किए। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी से उन्होंने प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…

बता दें कि पीएमओ से जुड़े अधिकारियों का फोकस केदारनाथ और केदारनाथ में चल रहे प्रोजेक्ट्स पर है। ये दोनों ही पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। जिसके कारण पीएमओ से जुड़े अधिकारी गंभीरता से इन दोनों धामों में चल रहे पुनर्निर्माण और विकासकार्यों पर बराबर नजर बनाये हुए हैं। इसी कड़ी में वह 22 जून को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…

बताया जा रहा है कि पीएमओ के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार अमित खरे केदारनाथ और बदरीनाथ का दौरा किया। उन्होंने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकासकार्यों का जायजा लिया और बारीकी से धामों में चल रही कार्य की प्रगति को देखा। जिसके बाद इन कार्यों को लेकर सीएम धामी से चर्चा की। इस दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष कार्याधिकारी श्री केदारनाथ-बदरीनाथ रिडेवलपमेंट वर्क्स भाष्कर खुल्बे भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top