Connect with us

पहाड़ के शंशाक ने NEET परीक्षा में पाएं 651 अंक, बनेंगे गांव के पहले डॉक्टर…

उत्तराखंड

पहाड़ के शंशाक ने NEET परीक्षा में पाएं 651 अंक, बनेंगे गांव के पहले डॉक्टर…

उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे है। इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर प्रदेश के छोटे से गांव के शशांक उपाध्याय ने NEET परीक्षा में 651 अंक हासिल किए है। अपने गांव के वह पहले डॉक्टर बनेंगे उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। तो वहीं प्रदेश को उनपर गर्व है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ…

मिली जानकारी के अनुसार अब उत्तराखंड के बागेश्वर नंदी गांव के निवासी शशांक उपाध्याय ने कड़ी मेहनत कर बड़ा मुकाम हासिल किया है। शशांक के पिता उमाकांत उपाध्याय शिक्षक हैं जबकि माता गृहणी हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से लगातार प्रयास कर नीट परीक्षा पास की है। बताया जा रहा है शशांक पहले भी नीट परीक्षा दे चुके थे। तब उन्होंने 558 अंक हासिल किए थे। लेकिन उन्होने हार नहीं मानी।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 170 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने कई मामलों का मौके पर किया समाधान…

एक बार फिर प्रयास करते हुए मेहनत से इस साल NEET परीक्षा में 651 अंक हासिल किये।  शशांक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है। शशांक ने कहा कि कोई फर्क नहीं सब कुछ जीत लेने में,और अंत तक हिम्मत न हारने में। वहीं बेटे की सफलता और परिवार में खुशी का माहौल है। वह अपने गांव के पहले डॉक्टर बनेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मानवता और संवेदना की मिसाल: सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख रुपये…

गौरतलब है कि हाल ही में नीट यूजी रिजल्ट 2023 का रिजल्ट जारी हो गए हैं। तमिलनाडु के प्रभंजन 720 में 720 अंक लाकर टॉपर बने हैं। दूसरे स्थान पर रहे आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती को भी 720 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, 716 अंकों के साथ तमिलनाडु के छात्र कौस्तव बउरी तीसरे स्थान पर रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top