Connect with us

महिलाओं ने सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू करने पर CM धामी का ऐसे किया धन्यवाद…

उत्तराखंड

महिलाओं ने सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू करने पर CM धामी का ऐसे किया धन्यवाद…

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने राज्य में सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किये जाने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कोई राज्य एवं समाज तभी विकसित हो सकता है, जब हमारी मातृशक्ति सशक्त हो। प्रदेश सरकार ने राज्य में महिलाओं को नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को बरकरार रखने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, खेल, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगातार तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…

राज्य के निर्माण में महिलाओं का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। एक विकसित समाज की नींव महिलाओं को सशक्त बनाने से ही रखी जा सकती है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में महिला सशक्तीकरण के साथ ही युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। भर्ती प्रक्रियाओं में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है एवं राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो नेहा जोशी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा आशा नौटियाल, महामंत्री महिला मोर्चा  गीता रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा नेहा शर्मा,  रुचि भट्ट,  कमली भट्ट,  गीता चमोली,  सरला खंडूड़ी,  विमला नौटियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top