Connect with us

उत्तराखंड में नए साल के जश्न के लिए गाइडलाइन जारी, जानें दिशा-निर्देश…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में नए साल के जश्न के लिए गाइडलाइन जारी, जानें दिशा-निर्देश…

New Year Guideline: उत्तराखंड में नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश से सैलानी पहुंचने लगे हैं। जहां एक और मसूरी, नैनीताल, देहरादून, ऋषिकेश हरिद्वार समेत तमाम स्थलों में ज्यादातर होटल रिजॉर्ट  फूल हो चुके है। तो वहीं शासन ने नए साल के जश्न के लिए गाइडलाइन जारी की है। इन नियमों का पालन करना जरूरी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नए साल के जश्न को लेकर भी अब राज्यों ने सख्त गाइडलाइन जारी कर दी है और एडवाइजरी का पालन करने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार ओमिक्रोन का सब वेरिएंट बीएफ.7 भारत में भी मिल चुका है और इसी के मद्देनजर सभी राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…

जानें राज्य में क्या है नियम –

शासन द्वारा जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि नशे में वाहन चालकों की जांच व उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। होटल, बार, पब, रेस्टोरेंट में ध्वनि प्रदूषण नहीं होना चाहिए। मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों से स्टंट पर नियंत्रण किया जाएगा। सैलानियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात होगा। सड़क व चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती होगी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के हस्तक्षेप से महीनों पुरानी समस्या का समाधान…

कोविड-19 के नियंत्रण के लिए दिशा- निर्देशों का पालन

बताया जा रहा है कि  सिनेमाघर व शॉपिंग मॉल में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात होगा। अग्निशमन सेवा को विशेष रूप से सक्रिय व तत्परत रखा जाएगा। अराजक व अवांछित तत्वों को रोकने के लिए सीमाओं पर चेकिंग होगी। अवांछित तत्वों पर नजर रखने के लिए एलआईयू को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं कोविड-19 के नियंत्रण के लिए दिशा- निर्देशों का पालन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सेतु आयोग ने दीर्घकालिक आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की रणनीति पर किया मंथन…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top