Connect with us

केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी…

उत्तराखंड

केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी…

देहरादून। देश के विख्यात उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ केदारनाथ दर्शनों को उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। अंबानी अपने परिवार के साथ विशेष विमान से मुंबई से सुबह 7:15 पर जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद वो 8:00 बजे वह अपने परिवार के साथ हेलीकॉप्टर द्वारा केदारनाथ के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशिक्षण से चुनौतियों को अवसर में बदलने की सीख मिलती है: सीएम धामी

केदारनाथ में विशेष पूजा अर्चना के बाद मुकेश अंबानी दोपहर 12:30 बजे के लगभग वापस जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहाँ से वो अपने परिवार के साथ विशेष विमान से मुंबई को रवाना होंगे। मुकेश अंबानी और उनका परिवार बाबा केदार का भक्त है। जिस कारण वह इससे पहले भी कई बार केदारनाथ में दर्शनों को आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पूंजीगत निवेश विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड को 350 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत…

अभी कुछ दिन पहले ही वह परिवार के साथ केदारनाथ दर्शनों को मुंबई से जौलीग्रांट पहुंचे थे। लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर जौलीग्रांट से केदारनाथ को उड़ान नहीं भर सका था। केदारनाथ में अंबानी परिवार की गहरी आस्था है। दीपावली से पहले प्रधानमंत्री मोदी का भी केदारनाथ का दौरा प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top