Connect with us

मौसमः अभी और बरसेंगे मेघ, दून सहित सात जिलों में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट…

उत्तराखंड

मौसमः अभी और बरसेंगे मेघ, दून सहित सात जिलों में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट…

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। देर रात से ही देहरादून सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने देहरादून सहित सात राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में सड़क विकास को मिली रफ्तार, बासिमार तोक मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹1.91 करोड़ मंजूर…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो कई जिलों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही एक व दो अगस्त को देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

बारिश के अलर्ट को देखते हुए विभाग ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन या चट्टान खिसकने के मामले सामने आ सकते है। मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह जारी की है। बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन व चट्टान गिरने के कारण कुछ स्थानों में सड़क, राजमार्गों में अवरोध, कटाव, पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों में नालों व नदियों के जल स्तर में वृद्धि व निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है। लोगों को विशेष कर पर्वतीय क्षेत्रों में पर्याप्त सावधानी बरतने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top