Connect with us

बागेश्वर के कपकोट में सुबह सुबह भूकंप के झटके, लोगों में दहशत…

उत्तराखंड

बागेश्वर के कपकोट में सुबह सुबह भूकंप के झटके, लोगों में दहशत…

बागेश्वर: उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। बागेश्वर के कपकोट में सुबह सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल है। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है। हालांकि अभी तक भूकंप की वजह से किसी जानमाल की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बागेश्वर में सुबह 6.31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र कपकोट बताया जा रहा है। वहीं भूकंप के झटकों की वजह से लोगों में दहशत फैल गई और वह अपने घरों से बाहर निकल आए। वहीं इन हल्के झटको को बड़े खतरे की निशानी भी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…

बता दें कि भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील है. उत्तराखंड भूकंप के जोन 5 में आता है। रिक्टर स्केल पर 7.0 या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से कहीं अधिक खतरनाक माना जाता है। इसी पैमाने पर 2.0 या इससे कम तीव्रता वाला भूकंप सूक्ष्म भूकंप कहलाता है। जो सामान्यतः महसूस नहीं होते। 4.5 की तीव्रता वाले भूकंप घरों और अन्य रचनाओं को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच सीएम धामी से वार्ता…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top