Connect with us

Breaking: राजधानी में जरूर लगाएं मास्क,वरना प्रशासन नहीं करेगा बर्दाश्त,,

उत्तराखंड

Breaking: राजधानी में जरूर लगाएं मास्क,वरना प्रशासन नहीं करेगा बर्दाश्त,,

देहरादूनः देहरादूनवासियों के लिए जरूरी खबर है। डीएम देहरादून ने सख्त आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने ये कदम उठाया है। यदि आप बिन मास्क पकड़े जाते है तो आपको अब 500 रुपए जुर्माना भरना पड़ेगा। इसलिए घर से निकलने  से पहले मास्क जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है। स्कूली छात्रों, शिक्षक और कैबिनेट मंत्री के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शासन ने भी सख्ती करना शुरू कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि शहर में बिना मास्क के बाहर निकलने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना के केस कम होने के बाद प्रशासन ने गाइडलाइन में छूट दी थी। जिससे लोग पुरानी दिनचर्चा पर आ गए। लेकिन एक बार फिर कोरोना के केस डराने लगे हैं। विशेषज्ञों ने कोरोना की चौथी लहर को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में जरा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिए सावधानी जरूरी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top