Connect with us

Big Breaking: उत्तराखंड में कार और एंबुलेंस की आमने-सामने की भिड़त, एक की मौत, चार घायल…

उत्तराखंड

Big Breaking: उत्तराखंड में कार और एंबुलेंस की आमने-सामने की भिड़त, एक की मौत, चार घायल…

हरिद्वार: उत्तराखंड से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहा कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में मरीज क ले जा रही एंबुलेंस और कार से आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार यात्रियों को भी काफी चोटें आई हैं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से मौके पर चीक-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचा उड़ीसा का मीडिया प्रतिनिधिमंडल…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिडकुल स्थित कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उसे तत्काल ही भूमानंद अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एंबुलेंस अभी रानीपुर झाल से यू टर्न लेकर मुड़ी ही थी कि हरिद्वार की ओर से दिल्ली की ओर जा रही कार ने एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी की एंबुलेंस पलट गई, जिसके चलते एंबुलेंस में सवार मरीज की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस के चालक, परिचालक व कार सवार यात्रियों को चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…

दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया, जबकि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान पैनासोनिक कंपनी की यूनिट में काम करने वाले जगजीत सिंह के रूप में हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top