Connect with us

देहरादून के हरिपुर-क्वानू-मीनास मोटर मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, एक की मौत…

उत्तराखंड

देहरादून के हरिपुर-क्वानू-मीनास मोटर मार्ग पर खाई में गिरा वाहन, एक की मौत…

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून के हरिपुर-क्वानू-मीनास मोटर मार्ग से आ रही है। यहां आज एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…

मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब विकासनगर स्थित एफसीआई के गोदाम से सरकारी राशन लेकर एक वाहन त्यूणी जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान मेलीथ क्वानू के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन के पलटने के दौरान चालक छिटककर बाहर गिरा और ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  सविन बंसल के जनदर्शन में त्वरित फैसले, कई मामलों में मौके पर कार्रवाई…

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर भेज दिया है। मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के जैती गांव निवासी त्रिलोक सिंह (40) पुत्र देव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना भेज दी है। हादसे की खबर से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top