Connect with us

उत्तराखंडः अहिंसा रौतेला और शिवांश कंडारी का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन, आप भी दें बधाई…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः अहिंसा रौतेला और शिवांश कंडारी का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन, आप भी दें बधाई…

उत्तराखंड के बच्चे हर मुहाने पर अपनी प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। इस कड़ी में रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि की दो होनहारों का नाम जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि अहिंसा रौतेला और शिवांश कंडारी का चयन राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस सफलता ने अगस्त्यमुनि समेत पूरे जिले में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…

मिली जानकारी के अनुसार विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर तक हल्द्वानी में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में अलग-अलग जिलों के 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बालक और बालिका वर्ग में रुद्रप्रयाग जिले ने शानदार प्रदर्शन कर अपना स्थान बनाया है। इसमें अहिंसा रौतेला और शिवांश कंडारी का राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

बताया जा रहा है कि अंडर 17 में अहिंसा और अंडर 14 में शिवांश का चयन हुआ है। अहिंसा रौतेला का बीते साल राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता और अंडर 14 बालिका वर्ग राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुकी हैं। अब अक्टूबर महीने में आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में प्रस्तावित राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में ये दोनों अपना प्रदर्शन दिखाएंगे। अहिंसा के पिता स्वयंवर सिंह रौतेला होटल में बाहर नौकरी करते हैं। माता विनीता रौतेला पीआरडी जवान है। उनकी बेटी अहिंसा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अव्वल है।

यह भी पढ़ें 👉  परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top