Connect with us

उत्तराखंड- राज्यपाल ने इन्हें बनाया जीबी पंत कृषि विवि का कुलपति, आदेश जारी

उत्तराखंड

उत्तराखंड- राज्यपाल ने इन्हें बनाया जीबी पंत कृषि विवि का कुलपति, आदेश जारी

पंतनगर: उत्तराखंड में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। राज्यपाल ने कुलसचिव डॉ अनिल कुमार शुक्ला को कुलपति का दायित्व सौंपा गया है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है। यूनिवर्सिटी में जब तक स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हो जाती है, तब तक डॉ अनिल कुमार शुक्ला जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देश के कृषि विश्वविद्यालयों में अग्रणी व हरित क्रांति का श्रेय लेने वाले गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के कुलपति डॉक्टर तेज प्रताप सिंह का कार्यकाल 25 अक्टूबर को खत्म हो गया था। उन्हें 15 अप्रैल तक के लिए एक्सटेंशन मिला था। राज्य बनने के बाद एक बार ऐसा मौका नहीं आया कि विवि के कुलपति का कार्यकाल खत्म होने से पहले नियुक्ति की जा चुकी हो। कुलपति की नियुक्ति के बीच कार्यवाहक के हवाले विवि कर दिया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

गौरतलब है कि पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर तेज प्रताप सिंह का कार्यकाल छह माह पहले खत्म हो चुका है। स्थायी कुलपति की नियुक्ति होने तक छह माह के लिए अग्रिम आदेशों तक डॉक्टर तेज प्रताप का कार्यकाल 15 अप्रैल 2022 तक बढा दिया गया था। वहीं स्थायी कुलपति मिलने तक कुलसचिव डॉक्टर अनिल शुक्ला को कुलपति का दायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बना कार्लीगाड़ पुनर्वास, 15 दिनों में मलबा हटाने और पुनर्वास कार्य पूरा करने का लक्ष्य…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top