Connect with us

टिहरी में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम…

उत्तराखंड

टिहरी में दर्दनाक हादसा, पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम…

Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई है। हादसा ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हुआ है। पिता-पुत्र की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। परिवार में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर नरेंद्रनगर और चंबा के बीच आमसेरा के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। चंबा से ऋषिकेश जाते समय एक चलती स्कूटी अचानक फिसल गई। इस दौरान हादसे में पिता और बेटे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पिता हरिद्वार में उद्यान विभाग का कर्मचारी थे। उनका बेटा विकास रुड़की मे प्राइवेट नौकरी करता था। दोनों आज सुबह गांव से हरिद्वार के लिये निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान रमेश दत्त कोठारी, उम्र 55 वर्ष, निवासी- ग्राम हड़म, थाना चम्बा, विकाश कोठारी पुत्र रमेश दत्त कोठारी, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों में कब्जे में ले लिया है। वहीं घटना के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री धामी
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top