Connect with us

मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 15वीं बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

उत्तराखंड

मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 15वीं बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा…

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज देहरादून में मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 15वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा उत्तर प्रदेश राज्य में राज्य सरकारों द्वारा संचालित गुड प्रैक्टिसिस पर चर्चा की गई।

मुख्य सचिव डॉ. संधु ने कहा कि केन्द्र व राज्यों के मध्य आपसी समन्वय, आर्थिक और सामाजिक विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा तथा केन्द्र सरकार से समाधान हेतु मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक के दौरान मध्य क्षेत्रीय परिषद के राज्यों में स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिए जाने की बात कही गयी। स्थानीय उत्पादों को मिड डे मील के अंतर्गत अधिक से अधिक बढ़ावा दिए जाने की बात भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के हस्तक्षेप से महीनों पुरानी समस्या का समाधान…

बैठक के दौरान मध्य क्षेत्रीय परिषद के राज्यों में स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा दिए जाने की बात कही गई। स्थानीय उत्पादों को मिड डे मील के अंतर्गत अधिक से अधिक बढ़ावा दिए जाने की बात की गई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय महत्त्व के विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी।  सभी राज्यों द्वारा अपनाई गयी बेस्ट प्रेक्टिसेज को सभी मध्य क्षेत्रीय परिषदीय राज्यों में लागू किए जाने बात कही गयी।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

उक्त बिन्दुओं पर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश राज्यों की प्रगति की समीक्षा की गई. सभी राज्यों से बेस्ट प्रैक्टिसेज पर प्रस्तुतीकरण भी दिया। दूरस्थ गांवों में 5 किमी के दायरे में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराए जाने पर बल दिया गया। इसके साथ ही, भारत नेट 1, भारत नेट-2 एवं भारत नेट-3 परियोजनाओं के माध्यम से मोबाइल कनेक्टिविटी को बढ़ाए जाने पर बल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण…

इस अवसर पर सचिव अंतरराज्यीय परिषद सचिवालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार से अनुराधा प्रसाद, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव  दुर्गा शंकर मिश्रा, तथा अपर सचिव अंतरराज्यीय परिषद सचिवालय  आशीष श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top