Connect with us

पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर एक्शन में सीएम धामी, पहुंचें बद्रीनाथ, दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर एक्शन में सीएम धामी, पहुंचें बद्रीनाथ, दिए ये निर्देश…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 21 अक्टूबर को पीएम मोदी केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए आ रहे है। पीएम मोदी के प्रस्तावित केदारनाथ और बदरीनाथ दौरे से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी आज बदरीनाथ धाम के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए अहम निर्देश दिए है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के तहत बुधवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्‍होंने तैयारियों का जायजा लिया और समीक्षा की। बदरीनाथ मंदिर में भगवान बद्री विशाल के दर्शन व पूजा करते हुए सीएम ने प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री

इस दौरान सीएम धामी ने प्रशासन को जरूरी टिप्स भी दिए। सीएम धामी ने तीर्थ यात्रियों से बातकर धाम में सुविधाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने बदरीनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों की जानकारी भी जुटाई। उन्हाेंने निर्माण एजेंसी को तेजी के साथ निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ और बदरीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद वहां पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। पीएम दौरे को लेकर शासन अलर्ट पर है। इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा.अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित निर्मादायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top