Connect with us

सर्दियों की छुट्टियों में भी स्कूलों में होगी पढ़ाई, दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखंड

सर्दियों की छुट्टियों में भी स्कूलों में होगी पढ़ाई, दिए गए ये निर्देश…

Uttarakhand News: प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि सरकारी विद्यालयों में एक जनवरी से सर्दियों की छुट्टियां पड़ने वाली हैं, लेकिन इस दौरान सरकारी स्कूल खोलने के निर्देश दिए गए है।सर्दियों की छुट्टियों में उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से विंटर कैंप आयोजित होंगे। आइए जानते है इसके बारे में डिटेल्स..

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी को मिली विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव होगा राजकीय महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में एक जनवरी से सर्दियों की छुट्टियों पड़ रही हैं, लेकिन इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से विंटर कैंप आयोजित होंगे। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया कि एक से 14 जनवरी तक विंटर कैंप का आयोजन छात्रहित में लिया गया है। इससे बोर्ड परीक्षाफल में सुधार होगा। ऐसे हर स्कूल में जहां वर्चुअल कक्षाएं स्थापित हैं। इस अवधि में कक्षाएं खुली रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम

बताया जा रहा है कि जारी निर्देश में कहा गया है कि ऐसे हर स्कूल में जहां वर्चुअल कक्षाएं स्थापित हैं वह सर्दियों की छुट्टियों खुली रहेंगे। जिनमें कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय को पढ़ाया जाएगा, जबकि कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के विज्ञान, गणित व अंग्रेजी के प्रश्नपत्र विषय विशेषज्ञों के सहयोग से हल कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top