Connect with us

उत्तराखंड में 24 से 26 दिसंबर के बीच बारिश-बर्फबारी होने के आसार…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में 24 से 26 दिसंबर के बीच बारिश-बर्फबारी होने के आसार…

उत्तराखंड में तापमान में गिरावट जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक चल रही सर्द हवाओं ने कंपकंपी और बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है। हालांकि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम का मिजाज बदल सकता है। इससे 24 से 26 दिसंबर के बीच बारिश-बर्फबारी होने से तापमान बढ़ भी सकता है। आइए जानते है किस जिले में कैसा रहेगा मौसम…

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, निर्माण कार्य को मिली रफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। यही वजह है कि दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।प्रदेश में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि 24-25 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बारिश-बर्फबारी होने का भी अनुमान लगाया जताया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी के आसार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एलपीजी की लगातार आपूर्ति: आईओसीएल…

बताया जा रहा है कि 24को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 25 दिसंबर को हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में बारिश हो सकती है। कुछ पर्वतीय जनपदों में 3000 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से तापमान में कमी आएगी। पारा गिरने के साथ ही कोहरे की दस्तक से ठंड में इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं जिम्मेदारी : सीपी राधाकृष्णन…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top