Connect with us

लचर: देहरादून निगम फ़रमा रहा आराम, रतूड़ी ने दिखाया अपना धर्म और निगम को आईना…

उत्तराखंड

लचर: देहरादून निगम फ़रमा रहा आराम, रतूड़ी ने दिखाया अपना धर्म और निगम को आईना…

देहरादूनः देहरादून के नगर निगम की लापरवाही व सुस्त कार्यप्रणाली किसी से छुपी नहीं है। एक तरफ राजधानी देहरादून के ट्रैफिक से आम जनता को निजात दिलाने व सड़क को चौड़ा करने के लिए नगर निगम व दून पुलिस द्वारा अवैध अतिक्रमण व सड़क के बीचों बीच स्थित पुलिस बूथ को हटा दून के ट्रैफिक को काफी हद तक कम करने के प्रयास किये जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

वहीं शहर के मुख्य मार्ग घंटाघर व आढ़त बाजार सहित रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग में प्रिंस चौक राजधानी के व्यस्तम चौक में से एक है। दिन के अधिकांश पहर में भारी यातायात से घिरा रहने वाले इस चौक के बीचों बीच स्थित बूथ को नगर निगम द्वारा सोमवार को तोड़ा गया था किंतु उसका मलबा वहीं सड़क पर छोड़ दिया गया था। जिस कारण वाहन स्वामियों को भी इस मलबे से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार  सुबह प्रातः 7 बजे जब यातायात कर्मी विजय प्रसाद रतूड़ी प्रिंस चौक पर ड्यूटी पहुंचे तो उनके द्वारा उस मलबे को सड़क से हटाने के संबंध में कंट्रोल रूम को सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ

किन्तु दो घंटे बीत जाने के बावजूद भी रिस्पांस टीम द्वारा प्रिंस चौक से उक्त मलबा हटाये जाने को कोई कार्यवाही नही की गई। जिसके बाद यातयात संभाल रहे ट्रैफिक कांस्टेबल विजय प्रसाद रतूड़ी द्वारा पास की एक दुकान से खुद बेलचा उठा उस मलबे को हटाया गया। ट्रैफिक कांस्टेबल के इस कार्य की हर कोई तारीफ भी कर रहा है तो वही नगर निगम को आइना भी दिखा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, बोले- तिरंगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top