Connect with us

काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह में कविता सुनाते हुए कवि को पड़ा दिल का दौरा, मौत…

उत्तराखंड

काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह में कविता सुनाते हुए कवि को पड़ा दिल का दौरा, मौत…

उत्तराखंड से एक दुखद खबर आ रही है। यहां एक कवि को काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह में कविता सुनाते हुए दिल का दौरा पड़ गया जिससे उनकी मौत हो गई। अचानक कवि की मौत से कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि ये हादसा पंतनगर में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा अभियान की ओर से आयोजित काव्य महोत्सव एवं सम्मान समारोह में हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  04 मई से चम्पावत में सजेगा ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’, 10 दिन तक गूंजेगी संस्कृति और आस्था की धुन…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा अभियान की ओर से बीते दिन भारतीय वीर जवानों के सम्मान में आयोजित पंतनगर काव्य महोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कई कवियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान एक कवि अपनी कविता सुना रहे थे, उन्होंने कुछ लाइनों को ही पढ़ा था की वह अचानक पीछे की ओर गिर गए। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान पंतनगर निवाली सुभाष चतुर्वेदी के रुप में हुई है। उन्हें साल 1974 में पंतनगर विवि में सहायक लेखाकार के पद पर नियुक्ति मिली थी। साल 2014 में उन्होंने विवि से सेवानिवृत्त होकर जवाहर नगर में आवास बनाया था। मृतक के बेटे द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में सेंटर कैंटीन का संचालन किया जाता है। जिसमें उनके पिता द्वारा हाथ बंटाया जाता था। उनके निधन से परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं परिजन उनके शव को मूल निवास मथुरा ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top