Connect with us

सीएम धामी के चंपावत नहीं इस सीट पर चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, सियासत गरमाई

उत्तराखंड

सीएम धामी के चंपावत नहीं इस सीट पर चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, सियासत गरमाई

देहरादूनः उत्तराखंड में सीएम धामी कौन सी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस पर भाजपा हाईकमान जल्द फैसला ले सकता है। लेकिन सियासी हलकों में उनके कैंट सीट से चुनाव लड़ने की संभावना से जुड़ी चर्चाएं गरमाने लगी हैं। अचानक कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने की खबरें सोशल मीडिया पर छा गई है। सीएम का वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो के जरिये चर्चा हो रही है मुख्यमंत्री देहरादून कैंट विधानसभा से भी ताल ठोक सकते हैं। तो वहीं राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री ने भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में  खुद को 22 साल से कैंट क्षेत्र का निवासी बताया। उनके इसी बयान ने इस चर्चा को हवा दी, जिसे उनकी देहरादून कैंट सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा से जोड़कर देखा जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि जब से उत्तराखंड बना है, वह कैंट विधानसभा क्षेत्र में रह रहे हैं। वह यमुना कालोनी में वास कर रहे हैं। इस वीडियो में कही गई बातों के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। सियासी हलकों में चर्चाएं गरमा रही हैं कि मुख्यमंत्री जिन विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं, उनमें से एक कैंट भी हो सकती है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे, यह अभी तक तय नहीं हुआ है,  मुख्यमंत्री को छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है, इसके लिए उन्हें उपचुनाव लड़ना है। करीब छह विधायक अभी तक उनके लिए अपनी सीट खाली करने का एलान कर चुके हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर सीएम धामी का विधानसभा चुनाव के प्रचार के समय का पुराना वीडियो वायरल हो गया है। जिससे उनके कैंट विधानसभा चुनाव से चुनाव लड़ने की खबर को हवा दे दी है।
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top