Connect with us

ब्रेकिंग: फोन कॉल बचा गया तीसरे की जान,दो को उठा ले गया काल का पंजा,पढिये,,

उत्तराखंड

ब्रेकिंग: फोन कॉल बचा गया तीसरे की जान,दो को उठा ले गया काल का पंजा,पढिये,,

गढ़वाल। पौड़ी जिले के रिखणीखल ब्लॉक के कोटनाली गांव के पास नदी में नहाने गए सहकारी बैंक कर्मचारियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। बैंक में काम करने वाले तीन दोस्त घूमने गए थे। तीनों ने नदी में नहाने का प्लान बनाया। तीनों पुल के नीचे नदी में उतरे। इस दौरान एक के पास फोन आ गया। वो फोन पर बात करते हुए दूसरी तरफ चल गया, लेकिन जब तक वो वापस पहुंचा उसके दो दोस्त नदी में डूबकर कहीं गायब हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर शिविरों का डीएम ने किया निरीक्षण, बोले—कोई पात्र मतदाता सूची से न छूटे…

रिखणीखाल सहकारी बैंक में कार्यरत कोटद्वार निवासी अनूप सिंह, रिखणीखाल प्रखंड के अंतर्गत ग्राम ह्युंदी (सिरवाणा) निवासी पंकज सिंह और हर्रावाला (देहरादून) निवासी प्रशांत शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे ग्राम कोटनाली से करीब तीन किमी आगे भैंसगड़ गदेरे पर बने पुल पर पहुंचे। तीनों दोस्त नहाने के लिए गदेरे में उतर गए।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…

इस बीच प्रशांत किसी से फोन पर बात करने लगा, जबकि अनूप और पंकज नदी में नहाने लगे। कुछ देर बाद जब प्रशांत नदी की तरफ आया तो उसे अनूप और पंकज कहीं नजर नहीं आए। जब दोनों का पता नहीं चला तो प्रशांत ने आसपास के व्यक्तियों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी

सूचना के बाद शाम छह बजे रिखणीखाल थाने से थाना प्रभारी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नदी में दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी | पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से चलाए गए खोजी अभियान के बाद शाम सात बजे 26 वर्षीय पंकज और 30 वर्षीय अनूप सिंह के शव बरामद कर लिए गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top