Connect with us

12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी, 31 दिसंबर है आवेदन की लास्ट डेट…

उत्तराखंड

12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी, 31 दिसंबर है आवेदन की लास्ट डेट…

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया  जारी है। इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31. 12.2023 तक तय की गई है । इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन युवाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह जल्द आवेदन कर सकते है। आइए जानते है इस भर्ती से जुड़ी डिटेल्स…

यह भी पढ़ें 👉  परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के अन्तर्गत परिवहन आयुक्त संगठन में परिवहन आरक्षी के 118 रिक्त पदों, कार्यालय आबकारी आयुक्त में आबकारी सिपाही के 100 रिक्त पदों, कार्यालय आबकारी आयुक्त में उप आबकारी निरीक्षक के 14 रिक्त पदों, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3 के 02 रिक्त पदों तथा महिला कल्याण विभाग में गृह माता/हाऊस कीपर के 02 रिक्त पदों अर्थात कुल 236 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए हैं। 18 से तीस वर्ष की आयु सीमा के युवा आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत कोठगी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू हो गई थी। जो 31 दिसंबर तक जारी है। युवा इस भर्ती के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि चार जनवरी से आठ जनवरी तक आवेदन में गलती सुधारने का मौका मिलेगा। इसके बाद लिखित परीक्षा 31 जनवरी को कराने की योजना है। जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट में हुए सम्मिलित

नोट- इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जारी विज्ञापन से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top