Connect with us

उत्तराखंड VDO भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर उठे सवाल, परिक्षार्थियों ने सीएम से की ये अपील

उत्तराखंड

उत्तराखंड VDO भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर उठे सवाल, परिक्षार्थियों ने सीएम से की ये अपील

देहरादूनः उत्तराखंड में इन दिनों भर्ती प्रक्रिया तेज है। विभिन्न विभागों में आवेदन भरें जा रहे है। तो कई भर्ती के रिजल्ज जारी किए जा रहे है। इसी कड़ी में यूकेएसएसएससी ने वीडीओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिज्लट जारी होने के बाद से हरिद्वार के परीक्षार्थी गड़बड़ी की आशंका जता रहे हैं। परिक्षार्थियों ने आयोग पर गंभीर आरोप लगाएं है। साथ ही इस संबंध में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को ज्ञापन सौंप सीएम से एक पाली में परीक्षा कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वीडीओ भर्ती के परीक्षार्थियों ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर आरोप लगाया कि तीन पालियों में परीक्षा कराने के बाद जारी रिजल्ट में गड़बड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा तीन पालियों में परीक्षा कराई गई थी, जिसकी वजह से रिजल्ट में उनके अनुमान से अंक कम आये हैं। उम्मीद के अनुसार कम अंक आने पर परीक्षार्थियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आगे से राज्य में होने वाली भर्तियों की एक ही पाली में परीक्षा कराए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 24 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

गौरतलब है कि चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पूरा करने के बाद, यूकेएसएसएससी वीडीओ के पद के लिए चुने जाने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन का भुगतान किया जाएगा। 12 से 13 साल काम करने के बाद वीडीओ को पहले एडीओ में पदोन्नत किया जाता है। 8 से 9 वर्षों तक एडीओ के रूप में कार्य करने के बाद उन्हें प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के रूप में पदोन्नत किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी रोपवे परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, सचिव आवास ने किया प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top