Connect with us

बेहाल: प्रदेश में बढ़ती महंगाई से लोग बेहाल, आसमान छू रही बढ़ती दरें…

उत्तराखंड

बेहाल: प्रदेश में बढ़ती महंगाई से लोग बेहाल, आसमान छू रही बढ़ती दरें…

राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई में बेशक कुछ कमी आई है, लेकिन उत्तराखंड में महंगाई बढ़ गई है। नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (एनएसओ) के आंकडे़ इसकी तस्दीक कर रहे हैं। हाल ही में केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एनएसओ ने जून के महंगाई दर के आंकड़े जारी किए। इन आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में जून में 6.85 प्रतिशत महंगाई दर रही। यह मई की महंगाई दर से अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन…

मई में राज्य की महंगाई दर 6.04 प्रतिशत थी। पिछले चार माह की महंगाई दर के आंकड़ों की तुलना में जून में सबसे अधिक महंगाई है। मार्च में राज्य की महंगाई दर 6.66 प्रतिशत आंकी गई थी, जो अप्रैल में बढ़कर 6.77 प्रतिशत हो गई। मई में राज्य की महंगाई कम हुई और यह 6.04 प्रतिशत तक पहुंची लेकिन अब जून में इसमें इजाफा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…

इसके विपरीत देश में मई में महंगाई दर 7.04 थी, जो घटकर 7.01 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक सभी जिलों में सब्जियां अब भी सबसे अधिक महंगी है। हालांकि, मई की तुलना में जून में सब्जियों की महंगाई की दर 18.26 प्रतिशत से घटकर 17.37 प्रतिशत हुई है। इसी तरह तेल और वसा, ईंधन व गैस, परिवहन एवं संचार की महंगाई दर में कमी आई है।

यह भी पढ़ें 👉  छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…

चार महीनों में महंगाई का ग्राफ
माह महंगाई दर
मार्च 6.66
अप्रैल 6.77
मई 6.04
जून 6.82
जून में सबसे अधिक महंगाई तेलंगाना में 10.05 प्रतिशत। सबसे कम बिहार में 4.68 प्रतिशत। हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड से कम 5.61 प्रतिशत महंगाई दर। यूपी में अधिक 6.82 प्रतिशत।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top