Connect with us

अधिकारियों को अब बैठकों में नहीं मिलेगी चाय, लगा ये प्रतिबंध…

उत्तराखंड

अधिकारियों को अब बैठकों में नहीं मिलेगी चाय, लगा ये प्रतिबंध…

देहरादून: उत्तराखंड में सीएम धामी एक्शन में है। सीएम के आदेश के बाद सरकार ने बैठकों में बुके की परंपरा और बीच में चाय परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्य सचिव ने बैठकों में स्वागत समय की औपचारिकता को खत्म करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि सीएम धामी के निर्देश के बाद ये फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्य सचिव ने बैठक में बुके की परंपरा और चाय पानी परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि यही नहीं बैठकों को और प्रभावी बनाने के लिए बैठकों के एजेंडो पर सहमति बिंदु हर हाल अगले दिन जारी करने होंगे। साथ ही चाय की परंपरा को भी गलत ठहराया है। मुख्य सचिव ने कहा है कि अपरिहार्य स्थिति में ही बीच में पानी दिया जाएगा नहीं तो बैठक पूर्ण रूप से बिंदुवार और पहले से की गई तैयारियों के आधार पर होगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में एसआईआर-2026 अभियान को बड़ी सफलता, 100% गणना प्रपत्र वितरण, 86.34% डिजिटाइजेशन पूरा…

गौरतलब है कि हाल ही में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी बैठकों में होने वाली फिजूलखर्ची को रोकने के निर्देश दिए थे। जिसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सहित सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देशित किया था की सभी सरकारी बैठक को प्राइवेट होटलों या निजी स्थानों पर न कराने के निर्देश दिए थे। सीएम ने कहा था कि सरकारी कार्यक्रम सरकारी हॉल में ही कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top