Connect with us

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

उत्तराखंड

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गये हैं। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न मनाया साथ ही मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान हजारों की संख्या में तीर्थयात्री मौजूद रहे।

आज सुबह शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चारण और परंपरा अनुसार केदारनाथ की रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में विश्व प्रसिद्ध तीर्थ धाम भगवान केदारनाथ के कपाट खोल दिए गए इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जय भोले बम भोले की नारों से पूरी केदार पूरी हो भक्तिमय कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी रकम…

आज से ग्रीष्म काल की 6 माह भगवान केदारनाथ की पूजा अर्चना धाम में होगी। इस अवसर पर सुबह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बाबा के दर्शन किए उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की भगवान केदारनाथ की दर्शनों के लिए आए इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शैलारानी रावत मौजूद रही।

केदारनाथ धाम के कपाट आज मंगलवार को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। करीब आठ हजार श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने।

सुबह पांच बजे से ही कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ-साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड…

यहां रावल ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद रावल एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से मंदिर के कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही धाम महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

इसके बाद मुख्य पुजारी शिवलिंग ने गर्भ गृह में भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद ग्रीष्मकाल के लिए केदारनाथ के दर्शन शुरू हो गए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top