Connect with us

भारत सरकार ने इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों का किया रेस्क्यू

उत्तराखंड

भारत सरकार ने इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों का किया रेस्क्यू

Uttarakhand News: इजरायल और फिलिस्तीन के बीच भयंकर युद्ध जारी है। इसी बीच भारत के लिए राहत की खबर है। भारत सरकार ने इजरायल में फंसे  भारतीय नागरिकों का सकुशल रेस्क्यू कर लिया है। आज प्रातः 5.50 बजे ऑपरेशन अजय के अन्तर्गत इज़राइल से भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया। जिसमें उत्तराखंड के भी दो लोग शामिल है। जो दिल्ली से दून के लिए रवाना हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण

मिली जानकारी के अनुसार इजराइल में फंसे उत्तराखंड के दो नागरिकों को सुरक्षित लाया गया है। उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि की ओर से दोनों नागरिकों को एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। इन दोनों का नाम आरती जोशी और आयुष मेहरा बताया जा रहा है।  दोनो उत्तराखंड निवासी देहरादून के है दोनो अब अपने घर देहरादून के लिए रवाना हो चुके है।

बताया जा रहा है कि इज़राइल से भारत वापिस लाये जा रहे उत्तराखंड के नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एयरपोर्ट पर रिसीव कर उत्तराखंड सदन दिल्ली में आने, खाने इत्यादि के बाद उनके गंतव्य स्थान भेजने के लिए राज्य सड़क परिवहन से व्यवस्था की गई है। लगभग 18, 000 भारतीयों के इज़राइल में होने की संभावना है और भारत सरकार ऑपरेशन अजय में उन्हें अपने देश वापिस सुरक्षित ला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…

वहीं दोनों उत्तराखंड निवासियों ने राज्य सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया है दोनों लोगों का कहना था कि, इजरायल से वापस आना उनके लिए मौत के मुंह से वापस आने के बराबर है इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है और कहा है कि हमारी सरकार ने हमें मौत के मुंह से बाहर निकाला है दोनों लोग काफी डरे हुए थे फिलहाल दोनों लोगों को राज्य सरकार के प्रतिनिधि ने रिसीव कर देहरादून के लिए रवाना कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील… 
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top