Connect with us

भर्ती घोटालों के बीच गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का ये नया बेबाक जनगीत आया, सुने…

उत्तराखंड

भर्ती घोटालों के बीच गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का ये नया बेबाक जनगीत आया, सुने…

Uttarakhand News: लोक गायक गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड के मुद्दों को अपने गीतों से उठाते रहे है। नौ छमी नारेणा जैसे बेबाक गीत के बाद एक बार फिर नेगी दा ने लोकतंत्र और भ्रष्टाचारी नेताओं को आड़े हाथ लिया है। भर्ती घोटालों के बीच गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का जनगीत आया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। गीत में नेगी दा ने जनसेवा का चोला ओढ़ने वाले नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का शनिवार को लोकतंत्र मा गीत इंटरनेट प्लेटफार्म पर जारी किया गया। इस गीत में नेगी दा ने एक बार फिर से मौजूदा सरकार के साथ-साथ पूर्व की सरकारों पर कटाक्ष किया है। इस गीत में नेगी दा गाते हैं कि, ‘हम त प्रजा का प्रजा ही रैग्या लोकतंत्र मा’। जिसका हिंदी में अर्थ है- केवल नेताओं के बच्चे नौकरी के काबिल हैं और प्रजा तो केवल प्रजा है जिसके नौनिहाल किसी काम के नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें

लोगों को किया जागरुक

बताया जा रहा है कि नरेंद्र सिंह नेगी ने ये गीत विधानसभा भर्ती घोटाले को लेकर गाया है। नेगी दा अपने इस गीत में लोगों को जागरूक करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले  उनका नौ छमी नारेणा गीत खूब चर्चाओं में रहा था। तत्कालीन एनडी तिवारी पर बनाए इस गीत ने राजनीति में तूफान मचा दिया था। अब लोकतंत्र मा गीत को लेकर भी कुछ ऐसी ही उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ी 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण…

ये है गीत के बोल..

तुम जन सेवक राजा व्हैग्या राजा लोकतंत्र मा। जनता सढ़कियों में भ्रष्टाचार से लड़नी, और तुम भ्रष्टाचार में साझा व्हैग्या लोकतंत्र मा। फल फूललू जब राजा हमारू चैन से खाला, फल लगनी काचा खा ग्या लोकतंत्र मा। तुम्हरे ही परिजन छन यख नौकरियां काबिल, हम बल काम न काजा का व्हैग्या लोकतंत्र मा। करनी धरनी कुछ नी तुम बस भौंपू बजौंदा, नेता जी तुम ता बाजा व्हैग्या लोकतंत्र मा। अब न चलण दियोला तुम्हरी धांधलबाजी, अलसे गै छा ताजा व्हैग्या लोकतंत्र मा।

यह भी पढ़ें 👉  सिटी फॉरेस्ट पार्क में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

पहले भी तुफान मचा चुके नेगी दा

गौरतलब है कि यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक प्रकरण और विधानसभा व सचिवालय में बैकडोर नियुक्तियों को लेकर उत्तराखंड के मैदान से पहाड़ों तक घमासान मचा है। इस बीच नेगी दा का ये गीत खूब पसंद किया जा रहा है।  बताया जा रहा है कि अतीत में भी अपने बेबाक गीतों से नेगी दा सियासत के प्याले में तूफान मचा चुके हैं।

Uttarakhand News: “गढ़रत्न नेगी दा” का आया नया गीत, भर्ती घोटालों पर इन्हें घेरा, आप भी सुने…

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top