Connect with us

उत्तराखण्ड के अप्रवासियों के लिए “अप्रवासी सेल” गठित, होंगे ये लाभ…

उत्तराखंड

उत्तराखण्ड के अप्रवासियों के लिए “अप्रवासी सेल” गठित, होंगे ये लाभ…

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते माह लंदन में देश से बाहर रह रहे उत्तराखण्ड के अप्रवासियों हेतु “अप्रवासी सेल” गठित करने की घोषणा संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए छह सदस्यीय विशेष सेल का गठन किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा बीते 25 सितम्बर को लंदन में आयोजित रोड शो से पूर्व अप्रवासी सम्मेलन में यह घोषणा की गई थी। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के अनुरूप एक माह से भी कम समय में शासनादेश जारी हुआ है। इस सेल का मुख्य उद्देश्य विदेश या राज्य से बाहर निवास कर रहे अप्रवासी उत्तराखंडियों से समन्वय स्थापित कर उनकी सहायता करना है। इसके साथ ही इस सेल से राज्य के विकास में सुझाव एवं सहयोग भी लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि…

बता दें कि प्रदेश में पूंजी निवेश को आमंत्रित करने के लिए जोर लगा रही सरकार को अप्रवासी उत्तराखंडियों से बड़ी उम्मीदें हैं। दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले ही मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में अप्रवासी उत्तराखंडियों के लिए छह सदस्यीय विशेष सेल का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…

विशेष सेल में अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, नियोजन विभाग के सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम्, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग समन्वयक सचिव शैलेश बगौली, औद्योगिक विकास विभाग के सचिव  विनय शंकर पाण्डेय एवं से.नि. निदेशक सुधीर नौटियाल को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के मां बाल सुंदरी मंदिर में की पूजा…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top