Connect with us

देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को इन पदों पर मिलेगी हाथों-हाथ सीधी नौकरी…

उत्तराखंड

देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को इन पदों पर मिलेगी हाथों-हाथ सीधी नौकरी…

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। देहरादून में जल्द ही रोजगार मेला लगने वाला है। बताया जा रहा है कि नवंबर माह में देहरादून में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के तहत युवाओं को हाथों-हाथ सीधी नौकरी मिल सकेगी। देहरादून में क्षेत्रीय रोजगार विभाग द्वारा 18 नवंबर को देहरादून में एक विशाल नौकरी मेले का आयोजन किया जाएगा, जहां निजी कंपनियां सभी उत्सुक नौकरी चाहने वालों का साक्षात्कार लेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे सरकार, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी

बताया जा रहा है कि मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून में होगा। इस रोजगार मेले में फार्मा, बिक्री, विनिर्माण, बैंकिंग, सुरक्षा और आतिथ्य जैसे विभिन्न उद्योगों से 40 से अधिक कंपनियां उम्मीदवारों को नौकरियां देंगी। मेले के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। रोजगार मेले के अंतर्गत नियुक्तियां उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यताओं के अनुसार की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 8वीं कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक के उम्मीदवारों को नौकरियों के अवसर दिए जाएंगे। अधिकांश पद फार्मा और सेवा उद्योगों में हैं। इस मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों कोपहले से ही रोजगार कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त : धामी

गौरतलब है कि विभाग पहले भी रोजगार मेलों का आयोजन कर चुका है, जहां सैकड़ों युवाओं को नौकरियां मिली हैं। विभाग की कोशिश है कि इनके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी दी जाए। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ अनिवार्य रूप से अपना बायोडाटा (Resume) मूल प्रमाण पत्रों, उनकी छायाप्रति, इस कार्यालय में पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो एवं आईडी प्रूफ लाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top