Connect with us

उत्तराखंड में यहां फिर महसूस किए घए भूकंप के झटके, जानिए तीव्रता और केंद्र…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां फिर महसूस किए घए भूकंप के झटके, जानिए तीव्रता और केंद्र…

पिथौरागढ़:  उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटकों से धरती डोली है। बुधवार सुबह 10 बजे करीब पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप से लोग  घरों के बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही। जबकि गहराई 05 किमी रही।  जानमाल की सूचना अभी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका, स्पॉट ट्रायल से मिलेगा अवसर…

मीडिया  रिपोर्टस के अनुसार पिथौरागढ़ जिले में सुबह 10.03 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र धारचूला तहसील से 19 किमी दूर बताया जा रहा है। ये इलाका नेपाल और चीन सीमा से लगता है। इसकी गहराई 38.5 km नापी गई है। भूकंप के बाद लोग दहशत में घरों से बाहर निकले। हालांकि अभी तक किसी भी तरह से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  मन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी

बताया जा रहा  है कि उत्तराखंड में इस साल 130 से अधिक छोटे भूकंप भी आए हैं, जिनमें से कई महसूस तो नहीं हुए लेकिन सिस्मोग्राफ में दर्ज हुए है। जिसमें सबसे ज्यादा उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में आए है। ये दोनों क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top