Connect with us

कोटद्वार के लिए एम्स से ब्लड कंपोनेंट लेकर उड़ा ड्रोन रास्ते में फंसा…

उत्तराखंड

कोटद्वार के लिए एम्स से ब्लड कंपोनेंट लेकर उड़ा ड्रोन रास्ते में फंसा…

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स ऋषिकेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में आज कोटद्वार के लिए ड्रोन से ब्लड और ब्लड कंपोनेंट भेजा गया था। लेकिन ये ट्रायल फेल हो गया। बताया जा रहा है कि ड्रोन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही पेड़ पर फंस गया। जिसे उतारने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

मिली जानकारी के अनुसार एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह ने सोमवार को दोपहर 12:45 बजे ड्रोन को एम्स परिसर से कोटद्वार के लिए रवाना किया था। ड्रोन में दो किलो वजन का ब्लड कंपोनेंट भेजा गया था। लेकिन ड्रोन समय पर नहीं पहुंच पाया। बल्कि  कोटद्वार भाबर के इंडस्ट्रियल एरिया में एक पेड़ पर फंसकर क्रैश हो गया। ड्रोन का कुछ हिस्सा अभी भी यूकेलिप्टस के पेड़ों में फंसा हुआ है, जिसे करीब 2 घंटे से निकाले जाने की कोशिश जारी रही।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम

खबर लिखे जाने तक मौके पर क्रेन की मदद से भी ड्रोन के शेष भाग का रेस्क्यू किया जा रहा था। अब किसी शख्स को पेड़ पर चढ़ाकर ड्रोन के शेष भाग को निकालने की कवायद चल रही है। गौरतलब है कि इससे पहले ए एम्स ऋषिकेश की ओर से सर्वप्रथम टिहरी के बोराड़ी में ड्रोन के जरिए कम समय के भीतर दवा पहुंचाने का प्रयोग किया गया था, जो सफल रहा। अगले चरण में यमकेश्वर क्षेत्र में ड्रोन से दवा भेजने का काम किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top