Connect with us

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट हो सकती है शुरू…

उत्तराखंड

जौलीग्रांट एयरपोर्ट से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट हो सकती है शुरू…

डोईवाला। आगामी समर सीजन में देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो सकती है। देहरादून एयरपोर्ट पर अपनी नियमित फ्लाइट संचालित कर रही इंडिगो कंपनी देहरादून व गोवा के बीच अपनी नई फ्लाइट संचालित करने की योजना पर कार्य कर रही है। डीजीसीए व संबंधित विभागों से अनुमति मिलने पर देहरादून से गोवा की बीच सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में खटीमा में निकली भव्य ‘प्रगति पथ यात्रा’, हजारों लोगों ने किया उत्साहपूर्ण सहभाग

ये पहला मौका होगा जब देहरादून एयरपोर्ट से गोवा को सीधी उड़ान शुरू की जाएगी। इसके लिए इंडिगो कंपनी ने अनुमति मांगी है। और संभावना है कि आगामी समर सीजन अप्रैल से देहरादून-गोवा के बीच फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद प्रदेश के हवाई पैसेंजर सीधी उड़ान से गोवा जा सकेंगे। वहीं गोवा के हवाई यात्री चार धाम यात्रा व अन्य कार्यो से इस फ्लाइट से उत्तराखंड आ सकेंगे। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार आगामी समीर सीजन अप्रैल से देहरादून-गोवा के बीच सीधी फ्लाइट संचालित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

देहरादून एयरपोर्ट से जुड़े हैं ये शहर

डोईवाला। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, लखनऊ, हैदराबाद, जयपुर, बंगलुरू आदि शहरों को डायरेक्ट फ्लाइट संचालित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top