Connect with us

राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को धामी सरकार का तोहफा, जल्द ये आदेश हो सकता है जारी…

उत्तराखंड

राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को धामी सरकार का तोहफा, जल्द ये आदेश हो सकता है जारी…

देहरादून। उत्तराखंड के कर्मचारियों व पेंशनरों के खुशखबरी है। जल्द ही अब कर्मचारियों और पेंशनरों को मंहगाई भत्ता मिलेगा। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों व पेंशनरों के तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की फाइल पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी फाइल पर अनुमोदन दे दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही धामी सरकार डीए का आदेश जारी कर देगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की भव्य गंगा आरती…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते का बेताबी से इंतजार है। वित्त विभाग ने डीए का प्रस्ताव बनाकर फाइल मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को अनुमोदन के लिए भेजी थी। बताया जा रहा है कि, सीएन और वित्त मंत्री ने डीए की फाइल पर स्वीकृति दे दी है। इससे कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी से 34 फीसदी हो जाएगा। हालांकि चंपावत विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर अभी आदेश जारी करने से देरी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस…

बताया जा रहा है कि चंपावत चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है। ऐसे में वित्त विभाग ने आचार संहिता को लेकर किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए फाइल मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को भेज दी है। सीईओ के परामर्श के बाद वित्त विभाग डीए जारी करने का निर्णय लेगा। बताया जा रहा है कि जल्द ही वित्त विभाग द्वारा तीन फीसदी डीए का आदेश जारी हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी रोपवे परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, सचिव आवास ने किया प्रस्तावित स्टेशनों का निरीक्षण…

 

राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को धामी सरकार का तोहफा, जल्द ये आदेश हो सकता है जारी…

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top