Connect with us

धामी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे इतने रुपए…

उत्तराखंड

धामी सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे इतने रुपए…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार एक के बाद एक कई बड़े फैसले ले रही है। आमजन के लिए की गई बड़ी घोषणाओं को पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासन ने पेंशन बढ़ोतरी का आदेश भी जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि सम्मान पेंशन में चार हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब लोकतंत्र सेनानियों को 20 हजार रुपए प्रति माह पेंशन मिला करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासन ने आपातकालीन अवधि 1975 से 1977 तक कारागार में निरुद्ध प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान पेंशन बढ़ा दी है। अगर आप लोकतंत्र सेनानी तथा उनके आश्रित है तो अब आपको इस पेंशन योजना के तहत 20 हजार रुपए पेंशन मिलेगी। बताया जा रहा है कि योजना के तहत पेंशन राशि  ₹16000 से बढ़ाकर ₹20000 किए जाने की स्वीकृति मिल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

बताया जा रहा है कि वर्ष 2004-05 में उत्तर प्रदेश में आपातकाल के राजनीतिक बंदियों को सम्मान और सुविधाएं देने की पहल हुई थी। इसके बाद कई राज्यों में बाकायदा एक्ट बनाकर आपातकाल के राजनीतिक बंदियों को लोकतंत्र सेनानी घोषित कर उन्हें पेंशन के साथ ही निश्शुल्क यात्रा व स्वास्थ्य की सुविधाएं दी गईं। यही व्यवस्था उत्तराखंड ने भी लागू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  2 जुलाई को उत्तराखंड के 66 स्थानों पर होगी राज्यव्यापी मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री धामी करेंगे निरीक्षण
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top