Connect with us

धामी सरकार ने दायित्वों का किया बंटवारा, अब इन 11 नेताओं को सौंपा दायित्व…

उत्तराखंड

धामी सरकार ने दायित्वों का किया बंटवारा, अब इन 11 नेताओं को सौंपा दायित्व…

उत्तराखंड में नेताओं का इंतजार खत्म हो गया है। धामी सरकार ने दायित्वों का बंटवारा कर दिया है। बताया जा रहा है कि धामी सरकार ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव से पहले संगठन से जुड़े सीनियर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसकी सूची जारी की गई है। इस बार सूची में 11 नए दायित्वधारियों का नाम शामिल हैं। नए साल से पहले सीएम धामी का ये कार्यकर्ताओं और पार्टी को तोहफा माना जा रहा है ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड में सरकार ने 11 सीनियर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे हैं। 11 नेताओं को विभिन्न आयोग, परिषद, समिति और निगमों में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की सौगात मिली है। इससे पहले जारी हुईं सूचियों में कई वरिष्ठ नेताओं को दायित्व दिए जा चुके हैं। हालांकि इसके अलावा भी कई कार्यकर्ताओं को निगम, आयोग और समितियों में समय समय पर जिम्मेदारी भी सौंपी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

जानें किसे मिली कौन सा दायित्व

  1. चंडी प्रसाद भट्ट को सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष
  2. विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष
  3. श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष,
  4. राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष,
  5. दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष,
  6. विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष,
  7. उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष,
  8. दिनेश आर्य को उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष
  9. गणेश भंडारी को राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष
  10.  देवेन्द्र भसीन को उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का उपाध्यक्ष
  11. विश्वास डाबर को अवस्थापना अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष
यह भी पढ़ें 👉  हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top