Connect with us

देहरादून: राजभवन के बाहर धरना देने जा रहे कांग्रेसियों को हिरासत में लिया..

उत्तराखंड

देहरादून: राजभवन के बाहर धरना देने जा रहे कांग्रेसियों को हिरासत में लिया..

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा करने, हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने और विधानसभा बैकडोर भर्ती घोटाले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला युवा न्याय संघर्ष समिति ऋषिकेश के बैनर तले राजभवन के बाहर धरना देने जा रहे थे। इससे पहले पुलिस ने रास्ते से उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस कांग्रेस और आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं को कैंट थाने ले आई। कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गए। सूचना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा मौके पर पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में एलपीजी व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता…

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को धरने से उठाने के दौरान पुलिस से धक्कामुक्की हुई। माहरा ने कहा कि सरकार आरोपियों को बचाने में लगी है। लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन भी नहीं करने दिया जा रहा है। पुलिस अपराधियों को पकड़ती नहीं है और जो लोग आवाज उठाते हैं उनकी वीडियोग्राफी कराई जाती है। मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  ₹1096 करोड़ की योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, शिक्षा से लेकर कुम्भ-2027 तक विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top