Connect with us

बधाईः उत्तराखंड के सपूत का नासा के इस मिशन में हुआ चयन, चांद पर करेगा रिसर्च…

उत्तराखंड

बधाईः उत्तराखंड के सपूत का नासा के इस मिशन में हुआ चयन, चांद पर करेगा रिसर्च…

हल्द्वानीः उत्तराखंड के युवा अपनी कामयाबी और मेहनत से हर क्षेत्र में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी अमित पांडे का नाम जुड़ गया है। अमित पांडे बतौर सीनियर सांइटिस्ट (Amit Pandey joins NASA as a senior scientist) नासा में शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह नासा के चांद पर जीवन खोजने के मिशन पर काम करेंगे। उनकी कामयाबी से जहां प्रदेश को उनपर गर्व है वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म देखी, जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हल्द्वानी गोरापड़ाव निवासी अमित पांडे की प्रारंभिक शिक्षा हल्द्वानी के केंद्रीय विद्यालय से हुई है, अमित ने कक्षा 10 तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय और 12वीं की परीक्षा रायबरेली के केंद्रीय विद्यालय से की है। अमित के पिता विपिन चंद्र पांडे महात्मा गांधी इंटर कालेज से सेवानिवृत शिक्षक हैं। मां सुशीला पांडे गृहिणी हैं। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बीटेक किया है। जिसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी आफ एरिजोना से मास्टर डिग्री ली और यूनिवर्सिटी आफ मेरीलैंड से पीएचडी की है। वह तब से अमेरिका में कई प्रसिद्ध कपंनियों में कार्य कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा…

बताया जा रहा है कि अमित का चयन सीनियर साइंटिस्ट के पद पर NASA में हुआ है।  वह चंद्रमा पर इंसानों को ठहराने वाली न्यू मून प्रोग्राम आर्टेमिस (NASA Artemis Moon Missions) का हिस्सा होंगे। गौरतलब है कि नासा चांद पर घर बनाने, वहां रहने और लांग टर्म प्रोजेक्ट पर रिसर्च कर रहा है। इस प्रोग्राम को आर्टेमिस (Project for moon called Artemis) नाम दिया गया है। इसी प्रोग्राम के लिए अमित भी काम करेंगे। युवा वैज्ञानिक अमित से उनके परिवार, प्रदेश और देश को उम्मीदें है। हर कोई उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top