Connect with us

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर सीएम ने की ये बड़ी घोषणाएं…

उत्तराखंड

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर सीएम ने की ये बड़ी घोषणाएं…

उत्तराखंड में आज होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर जहां कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं देहरादून में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। जिसमें सीएम धामी ने शिरकत की साथ परेड की सलामी ली। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर सीएम ने जवानों को सम्मानित करते हुए घोषणाओं का पिटारा खोला। सीएम धामी ने आज नई भर्तियों सहित कई बड़ी घोषणाएं की। आइए जानते है…

मिली जानकारी के अनुसार आज होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा का यह 76वां स्थापना दिवस  देहरादून में रैतिक परेड के माध्यम से होमगार्ड ने सभी का दिल जीत लिया, बताया जा रहा है कि परेड में होमगार्ड ने न केवल अनुशासन का परिचय दिया, बल्कि मोटरसाइकिल दल ने कई हैरतअंगेज कारनामे कर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में होमगार्ड विभाग के द्रुत एप का विमोचन भी किया गया। जिसके माध्यम से आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में होमगार्ड अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यक्रम के बाद होमगार्ड के लिए कई घोषणाएं कर विभाग को प्रोत्साहित करने की कोशिश की। सीएम ने 330 महिला होमगार्ड और 300 पुरुष होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की है।  इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि प्रेम नगर में होमगार्ड के लिए फायरिंग रेंज बनाया जाएगा। इसके अलावा होमगार्ड को साल में 12 अवकाश दिए जाने और रेस्क्यू सेंटर के लिए भवन निर्माण ,विभागीय मोटरसाइकिल की भी घोषणा की है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की तर्ज पर उच्च हिमालयी क्षेत्र में होमगार्ड को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का किया दौरा, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा

सीएम धामी ने की ये घोषणाएं

  • सेना की तर्ज पर होमगार्ड के लिए होगी सीएसडी कैंटीन की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए विशेष कार्ड बनवाए जाएंगे।
  • होमगार्ड के पदों पर जल्द 320 नई भर्तियों की तैयारी।
  • होमगार्ड को प्रशिक्षण के लिए प्रेमनगर में फायरिंग रेंज बनाया जाएगा।
  • बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल की खरीद की जाएगी।
  • उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ड्यूटी पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • रेस्क्यू सेंटर व हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉  अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, ऋषिकेश में बिना मानचित्र निर्माण सील…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top